भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से श्री दादू पर्यावरण संस्थान टोंक और साहित्य मंच टोडारायसिंह के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरियाली (ब्लॉक टोडारायसिंह) में परिण्डे बांधने का सराहनीय कार्य किया गया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम साहू ने कहा कि गर्मी के दिनों में पक्षियों को पानी की अत्यधिक आवश्यकता होती है। ऐसे समय में हमें उनकी सहायता के लिए आगे आकर सेवा कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पूर्वजों की परंपरा रही है कि वे रोजाना परिण्डों में पानी भरते थे और पक्षियों के लिए दाना डालते थे, जिसे हमें आगे बढ़ाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार को परिण्डों में नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि पक्षियों को लगातार राहत मिल सके।
इस अवसर पर साहित्य मंच संयोजक शिवराज कुर्मी, राकेश कुमार सैनी, सत्यनारायण साहू सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे और सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




