Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में परिंडा अभियान से पक्षी संरक्षण का लिया संकल्प

बूंदी में उमंग संस्थान के परिंडा अभियान के तहत लोगों ने पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर संरक्षण का संकल्प लिया और जनजागरूकता बढ़ाई।

रवि गौतम10 April 2026
बूंदी में परिंडा अभियान से पक्षी संरक्षण का लिया संकल्प

उमंग संस्थान द्वारा चलाए जा रहे “एक परिंडा मेरा भी” अभियान के तहत जवाहर नगर एवं बीबनवा रोड क्षेत्र में जनसहभागिता के साथ परिंडे बांधकर पक्षी संरक्षण का संकल्प लिया गया।

इस दौरान पूर्व शिक्षा उपनिदेशक तेज कंवर के आतिथ्य में मातृ शक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे बांधे गए और उनमें जल भरकर पक्षियों के लिए व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में तेज कंवर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ‘माता भूमि पुत्रोहं पृथिव्या:’ की सनातन भावना हमारे संस्कारों में रची-बसी है। भारतीय संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें सभी जीवों के कल्याण की कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में मूक प्राणियों, पशु-पक्षियों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।

आयोजन प्रभारी अनुराधा जैन ने महिलाओं को अभियान की जानकारी देते हुए इसमें अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता उषा पाठक, रेणु, चेतना सोनी, राखी पाठक, चंद्रकला गोस्वामी, मनोती शर्मा, गीता, अनिता, विमला, उमा जीनगर सहित संगठन के उपाध्यक्ष लोकेश जैन, सचिव डॉ. सर्वेश तिवारी, समन्वयक डॉ. कृष्णकांत राठौर, अभियान संयोजक कुश जिंद, एजुसेल प्रभारी राकेश माहेश्वरी एवं मनोज सोनी ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

उमंग संस्थान की अध्यक्ष डॉ. सविता लोरी ने अभियान में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #ParindaAbhiyan #BirdProtection #RajasthanNews #SocialWork #EnvironmentAwareness #SummerCampaign #NGOActivity #eNewsBharat

बूंदी में परिंडा अभियान से पक्षी संरक्षण का लिया संकल्प | eNews Bharat