बागोड़ा उपखण्ड क्षेत्र के खारुआ निवासी समाजसेवी धिरारामजी परिहार एवं उनके परिवार ने अपने जन्मदिन को समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र से जोड़ते हुए प्रेरणादायक पहल की है। परिहार परिवार ने निर्माणाधीन माली समाज छात्रावास, गुड़ामालानी में एक कमरा भेंट करते हुए ₹1,01,111 की सहयोग राशि प्रदान की।
यह राशि भामाशाह श्रीमती झमकुदेवी, धर्मपत्नी सोनारामजी, श्रीमती देशुदेवी, धर्मपत्नी धिरारामजी तथा पुत्री पायल रूपोणी परिहार परिवार, खारुआ के नाम से प्रदान की गई। इस योगदान की समाज में व्यापक सराहना की जा रही है।
माली समाज गुड़ामालानी के अध्यक्ष हीरालाल परमार ने बताया कि धिरारामजी परिहार समाजसेवी, गौभक्त एवं भजन गायक के रूप में अपनी विशेष पहचान रखते हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में यह योगदान देकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उन्होंने कहा कि समाजबंधुओं का इस प्रकार का सहयोग माली समाज के लिए गर्व का विषय है। छात्रावास निर्माण में मिल रहा जनसहयोग समाज के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करेगा।
समाज के लोगों ने परिहार परिवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा एवं समाजहित में किए गए इस सराहनीय दान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति और विकास ऐसे ही भामाशाहों के सहयोग से संभव है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24




