Categories लोड हो रही हैं...

लक्ष्य का बोध ही जीवन की सच्ची सार्थकता: परम आकाश

भीनमाल में आयोजित तीन दिवसीय आवासीय शिविर में परम आकाश ने सम्यक आहार, व्यायाम और ध्यान के माध्यम से आत्मिक विकास का संदेश दिया।

राहुल सोनी10 June 2026
लक्ष्य का बोध ही जीवन की सच्ची सार्थकता: परम आकाश

सूर्यायतन एवं सन टू ह्यूमन परिवार भीनमाल के संयुक्त तत्वावधान में सुंधा माताजी की तलहटी स्थित माली समाज भवन में तीन दिवसीय आवासीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में सम्यक आहार, सम्यक व्यायाम एवं सम्यक ध्यान के सूत्रों को विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से समझाते हुए आत्मिक एवं शारीरिक विकास पर विशेष जोर दिया गया।

शिविर का संचालन करते हुए योग प्रशिक्षक परम आकाश कन्हैयालाल खंडेलवाल ने विभिन्न सत्रों में आत्मिक विकास के विविध आयामों और शरीर शुद्धि के महत्वपूर्ण सोपानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिना लक्ष्य के जीवन अधूरा है और यदि लक्ष्य आत्मबोध तथा आत्मिक उन्नति का हो तो जीवन की वास्तविक सार्थकता प्राप्त होती है।

परम आकाश ने कहा कि चाहे भौतिक प्रगति हो या आध्यात्मिक यात्रा, दोनों का आधार स्वस्थ शरीर है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सम्यक आहार और नियमित व्यायाम के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने वर्तमान समय में खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट, कृषि में कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग तथा कृत्रिम रसायनों से तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के दौर में आहार-विहार के प्रति अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से प्राकृतिक, संतुलित और स्वास्थ्यवर्धक भोजन को अपनाने का आह्वान किया।

शिविर में जोधपुर सन टू ह्यूमन परिवार की मां वैदेही एवं भीनमाल नेहरू पार्क में नियमित व्यायाम कराने वाले हनुमान शर्मा ने नाभि झटका व्यायाम के प्रयोग करवाए। वहीं विपश्यना ध्यान पद्धति के साधक सोनाराम चौधरी ने आनापान सति ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। शिविर में मानाराम चौधरी, बाबूलाल चौधरी, जगदीश दवे, इंदर खंडेलवाल, जोगाराम चौधरी सहित कई प्रतिभागियों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

सूर्यायतन सेवा संस्थान के नारायण जांगिड़ ने बताया कि शिविर में सन टू ह्यूमन के प्रणेता परम आलय द्वारा निर्देशित स्वास्थ्यवर्धक एल्कलाइन नाश्ता एवं रसपूर्ण व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी, जिसे प्रतिभागियों ने सराहा।

बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग

तीन दिवसीय शिविर में माली समाज संस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल माली, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जयरूप माली, सीएल गहलोत, क्षेमंकरी माताजी ट्रस्ट के अध्यक्ष कोलचंद सोनी, मानाराम चौधरी, भरत शर्मा, दिनेश भाटी, सुरेश माली, सुमित बाहेती, हरिराम विश्नोई, हनुमान शर्मा, बाबूलाल चौधरी, सुरेश अग्रवाल, रतनाराम घांची, जोगाराम चौधरी, मदनलाल माली, डूंगरराम प्रजापत, नवरतन अग्रवाल, ललित कुमार दवे, दिलीप माथुर, मयूर खंडेलवाल, पीएल सोनगरा, शंकरलाल माली, नवला राम चौधरी, सांवलाराम सेन, कमलेश राठी, कैलाश माहेश्वरी, शोभा शर्मा, पुष्पा खंडेलवाल, भगवती खंडेलवाल, दिशा, चेतना नागर, उर्मिला माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BhinmalNews #ParamAkash #YogaCamp #MeditationCamp #SunToHuman #Suryayatan #HealthAwareness #SpiritualDevelopment #RajasthanNews #eNewsBharat