Categories लोड हो रही हैं...

पंवालिया आंगनबाड़ी में पोषण पखवाड़ा, महिलाओं-बच्चों को किया जागरूक

पंवालिया आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महिलाओं व बच्चों को संतुलित आहार, स्वच्छता और कुपोषण से बचाव के लिए जागरूक किया गया।

उमाशंकर शर्मा17 April 2026
पंवालिया आंगनबाड़ी में पोषण पखवाड़ा, महिलाओं-बच्चों को किया जागरूक

उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंवालिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र नंबर 1 में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 9 से 23 अप्रैल तक मनाए जा रहे अष्टम राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता व्यास ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को बेहतर बनाना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का वजन और ऊंचाई मापकर उनके पोषण स्तर की जांच की गई।

इस अवसर पर रैली, पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को कुपोषण से बचाव, संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पोषण आहार प्रदर्शनी लगाकर हरी सब्जियां, दालें, दूध और अनाज के महत्व की जानकारी दी गई।

सहायिका नौरती देवी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को जड़ से समाप्त कर महिलाओं और बच्चों को स्वस्थ बनाना है।

कार्यक्रम में अभिभावक लक्ष्मण, खुशीराम, प्रियंका, पुष्पा, पूजा, शिक्षक गणेश सुमन, कार्यकर्ता रिंकू चौधरी, सोनिया चौधरी, रिंकू साहू सहित कई ग्रामीण एवं गर्भवती महिलाएं उपस्थित रहीं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#पोषणपखवाड़ा #आंगनबाड़ी #महिलाबालविकास #कुपोषणमुक्तभारत #टोडारायसिंह #राजस्थानन्यूज #ग्रामीणस्वास्थ्य #बालपोषण #eNewsBharat #HealthAwareness