राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार "संगठन बचाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केपाटन और इन्द्रगढ़ की बैठक 28 अप्रैल को आयोजित की गई। यह बैठक केपाटन के कृष्णा मैरिज गार्डन और इन्द्रगढ़ के चन्द्रबिहारी धर्मशाला में संपन्न हुई, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में केशोरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान के अनुसार हर पांच साल में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव होना अनिवार्य है, लेकिन प्रदेश सरकार चुनाव नहीं करवाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नहीं होने से ग्रामीण विकास कार्य ठप पड़े हैं और पंचायतों को मिलने वाला फंड भी अन्य जगहों पर डायवर्ट किया जा रहा है।
जिला पर्यवेक्षक दिलीप सिंह नाथावत ने कहा कि भाजपा सरकार पंचायत चुनावों को टालकर लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हार का डर है, इसलिए चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस इस मंसूबे को सफल नहीं होने देगी।
जिलाध्यक्ष महावीर मीना ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, नेनकराम मीना, राजू मेव (नगर अध्यक्ष इन्द्रगढ़), चौथमल बैरवा, पीसीसी सदस्य अजीज खान, चेतराम नागर, पूर्व उप जिला प्रमुख बृजमोहन शर्मा, मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल मीना, हरकेश मीना, प्रहलाद गुर्जर, सुखलाल मीना, रामलक्ष्मण मीना, धर्मराजन बोहरा, फोरू गुर्जर, लोकेश जैन, सुरजन मीना, जिला परिषद सदस्य हेतराम मीना, केपाटन नगर पालिका चेयरमैन कन्हैया कराड़, सत्यनारायण अग्रवाल, गुलाम रसूल, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी, सनमति हरकारा, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जफर शरीफ, मुकद्दर अली और शरीफ मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




