नियमितीकरण मांग को लेकर पंचायत शिक्षकों ने सौंपा मुख्यमंत्री ज्ञापन
राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के जिला अध्यक्ष मनोज खटीक की अगुवाई में बुधवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि शिक्षा विभाग में संविदा रूल्स 2022 के तहत कार्यरत पंचायत शिक्षकों और विद्यालय सहायकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं होने से प्रदेश के करीब 23,740 संविदा कर्मियों में गहरा असंतोष व्याप्त है।
जिला अध्यक्ष मनोज खटीक ने बताया कि वर्ष 2025-26 के बजट में उपमुख्यमंत्री द्वारा अनुभव में शिथिलता प्रदान करने के लिए दो वर्ष की छूट देने की घोषणा की गई थी। इसके बाद अधिकांश संविदा कार्मिकों का अनुभव पूर्ण हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद CSR Rules 2022 के बिंदु संख्या 20 के तहत नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।
संघ ने राज्य सरकार से मांग की है कि संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए, ताकि लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को राहत मिल सके।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 10 जून से बीकानेर स्थित निदेशालय के सामने शिक्षा विभाग के सभी संविदा कार्मिकों द्वारा अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू किया जाएगा। संघ का कहना है कि आंदोलन की स्थिति बनने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:



