Categories लोड हो रही हैं...

पंचायतीराज कर्मचारियों ने सद्बुद्धि यज्ञ कर सरकार को चेताया

बूंदी में पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सद्बुद्धि महायज्ञ किया। मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

रवि गौतम19 June 2026
पंचायतीराज कर्मचारियों ने सद्बुद्धि यज्ञ कर सरकार को चेताया

सद्बुद्धि यज्ञ कर सरकार को चेताया, मांगें नहीं मानी तो होगा उग्र आंदोलन

पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन जिला इकाई द्वारा लंबित मांगों को लेकर प्रदेश स्तर से जारी निर्देशों के तहत चरणबद्ध आंदोलन जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला परिषद परिसर में जिला अध्यक्ष हेमराज सोनी की अध्यक्षता में सद्बुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया।

जिला अध्यक्ष हेमराज सोनी ने बताया कि आंदोलन के तहत ब्लॉक एवं उपखंड स्तर पर पहले ही सद्बुद्धि महायज्ञ आयोजित किए जा चुके हैं। साथ ही जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भी कर्मचारियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कर्मचारियों ने सामूहिक संकल्प लेते हुए कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशव्यापी आह्वान पर आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।

सद्बुद्धि महायज्ञ में पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने आहुति देकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया और सरकार से मांगों के जल्द समाधान की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में ओमप्रकाश वर्मा, भारत सिंह, संरक्षक महेश शर्मा, दिनेश सोनगरा, लाड़ बाई, देवेंद्र बलाई, स्वागत गोस्वामी, विनोद माथुर, ओमप्रकाश सैनी, ज्योति सम्राट, लीलाधर सिंह, विजय मीणा, हकीम अंसारी, ललित राठौर, तेजपाल सिंह, रणवीर सिंह, पप्पू सेन, नवीन माहेश्वरी, मनीष मीणा सहित बड़ी संख्या में पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #PanchayatiRaj #EmployeeProtest #SadbuddhiYagya #GovernmentEmployees #RajasthanNews #EmployeeDemands #StaffMovement #DistrictCouncil #BundiUpdates #RajasthanEmployees #eNewsBharat

पंचायतीराज कर्मचारियों ने सद्बुद्धि यज्ञ कर सरकार को चेताया | eNews Bharat