Categories लोड हो रही हैं...

पक्षियों के संरक्षण से पर्यावरण संतुलन मजबूत होता है: डॉ रश्मि अग्रवाल

बूंदी के संस्कृत कॉलेज में परिंडे बांधकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई, जिससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया।

रवि गौतम25 April 2026
पक्षियों के संरक्षण से पर्यावरण संतुलन मजबूत होता है: डॉ रश्मि अग्रवाल

पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था करना न केवल पुण्य का कार्य है, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विचार राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय, बूंदी की प्राचार्य डॉ. रश्मि अग्रवाल ने व्यक्त किए।

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में जब प्राकृतिक जल स्रोत सूख जाते हैं, तब लोगों की छोटी-छोटी पहल भी बेजुबान पक्षियों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है।

उमंग संस्थान द्वारा चलाए जा रहे "एक परिंडा मेरा भी अभियान" के तहत छत्रपुरा स्थित राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय में सुप्रीम फाउंडेशन के सहयोग से परिंडे बांधे गए और पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई।

संस्थान की अध्यक्ष डॉ. सविता लौरी ने अभियान की जानकारी देते हुए आमजन से अपील की कि वे अपने घरों, छतों और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी और दाना रखें।

इस अवसर पर डॉ. आभा जैन, डॉ. सविता लौरी, बुद्धिप्रकाश गौतम, अभिषेक शर्मा, पुलोयजा गौतम सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#बूंदी_न्यूज #पक्षी_संरक्षण #पर्यावरण_संतुलन #परिंडा_अभियान #राजस्थान_समाचार #SocialInitiative #BirdConservation #eNewsBharat

पक्षियों के संरक्षण से पर्यावरण संतुलन मजबूत होता है: डॉ रश्मि अग्रवाल | eNews Bharat