Categories लोड हो रही हैं...

पाड़लिया में वीर तेजाजी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा 3 मई आयोजन

पाड़लिया गांव में वीर तेजाजी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय आयोजन जारी, 3 मई को मुख्य कार्यक्रम और महाप्रसादी का आयोजन होगा।

जयप्रकाश शर्मा2 May 2026
पाड़लिया में वीर तेजाजी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा 3 मई आयोजन

ग्राम पाड़लिया में वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत शुक्रवार सुबह विधि-विधान के साथ हुई।

आचार्य अनिल शास्त्री और पंडित मोहनलाल शर्मा ने गणेश स्थापना कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इसके बाद बालाजी बगीची से महिलाओं और श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश जल यात्रा निकाली गई, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए और गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

कलश यात्रा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए हैल्थी हार्वेस्टर प्रोड्यूसर कंपनी के चेयरमैन धीरज सिंह द्वारा 300 से अधिक महिलाओं को निशुल्क कलश उपलब्ध कराए गए।

आयोजन से पूर्व धार्मिक बोलियां भी लगाई गईं, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधान कुंड की बोली बिहारीलाल चक्रधारी (मांगरोल) ने 51 हजार रुपए में ली, जबकि प्रधान कलश की बोली धीरज सिंह नरुका ने 21 हजार 100 रुपए में ली। अन्य कुंडों की बोलियां भी श्रद्धालुओं द्वारा ली गईं।

श्रद्धालुओं ने सपत्नीक हवन-पूजन में भाग लिया। आयोजन की व्यवस्थाओं में नवयुवक मंडल और आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

समिति के अनुसार शनिवार को जलाधिवास, अन्नाधिवास और नगर भ्रमण के साथ भव्य जुलूस निकाला जाएगा। मुख्य आयोजन 3 मई, रविवार को होगा, जिसमें सुबह सवा 11 बजे प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा और दोपहर 2 बजे पूर्णाहुति के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

ग्रामीणों के अनुसार पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Padaliya #Mangrol #VeerTejaji #PranPratishtha #ReligiousEvent #RajasthanNews #KalashYatra #eNewsBharat

पाड़लिया में वीर तेजाजी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा 3 मई आयोजन | eNews Bharat