Categories लोड हो रही हैं...

पाड़लिया गांव सड़क समस्या, पंचायत मुख्यालय से नहीं जुड़ पाया

पाड़लिया गांव आज भी पंचायत मुख्यालय से पक्की सड़क से नहीं जुड़ा है। बारिश में ग्रामीणों को भारी परेशानी होती, वादों के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।

जयप्रकाश शर्मा22 April 2026
पाड़लिया गांव सड़क समस्या, पंचायत मुख्यालय से नहीं जुड़ पाया

मांगरोल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत हिंगोनिया के अंतर्गत आने वाले पाड़लिया गांव में आज भी पक्की सड़क की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। पंचायत मुख्यालय से सीधा जुड़ाव नहीं होने के कारण लोगों को विशेष रूप से बारिश के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि अब तक कई सरकारें आईं और गईं, जनप्रतिनिधियों ने विकास के बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन पाड़लिया गांव को पंचायत मुख्यालय से जोड़ने वाली पक्की सड़क का निर्माण आज तक नहीं हो पाया।

ग्रामीणों में प्रेमशंकर गालव, धीरज सिंह, मुरलीधर शर्मा, विशाल गालव, डॉ. हरिओम गालव, जगदीश योगी, सत्यनारायण गुर्जर और प्रवीण गालव ने बताया कि अंता विधानसभा उपचुनाव के दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी थी।

उस समय एसडीएम, तहसीलदार और पंचायत समिति विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए आश्वासन दिया था कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने भरोसा जताते हुए मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, लेकिन चुनाव के सात महीने बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।

गांव की आबादी 1200 से अधिक होने के बावजूद आज भी ग्रामीण बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। पंचायत मुख्यालय मात्र 3 किलोमीटर दूर होने के बावजूद कच्चे रास्ते के कारण लोगों को बारिश में कीचड़ और दुर्गम रास्तों से गुजरना पड़ता है। कई बार लोगों को हिंगोनिया पहुंचने के लिए 8 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।

सरपंच कविता गोचर ने भी स्वीकार किया कि पाड़लिया गांव पंचायत क्षेत्र का प्रमुख गांव होने के बावजूद सड़क सुविधा से वंचित है। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग मांगरोल के सहायक अभियंता शीतल चौधरी ने बताया कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव विभाग द्वारा भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं मिली है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि उन्हें मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें। Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24 X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#PadaliyaNews #RoadIssue #RuralDevelopment #MangrolNews #RajasthanNews #VillageProblem #Infrastructure #PublicIssue #PanchayatNews #eNewsBharat

पाड़लिया गांव सड़क समस्या, पंचायत मुख्यालय से नहीं जुड़ पाया | eNews Bharat