Categories लोड हो रही हैं...

पाडलिया में क्रिकेट लीग का भव्य समापन, कोयला टीम विजेता

पाडलिया गांव में प्रीमियम क्रिकेट लीग का समापन हुआ, जिसमें कोयला टीम विजेता बनी। 16 गांवों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जयप्रकाश शर्मा10 June 2026
पाडलिया में क्रिकेट लीग का भव्य समापन, कोयला टीम विजेता

मांगरोल क्षेत्र के पाड़लिया गांव में जय माता दी क्रिकेट क्लब की ओर से स्वर्गीय बालमुकुंद राठी व बालिका गर्विता गालव की स्मृति में आयोजित प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता का खिताब कोयला की टीम ने अपने नाम किया।

पिछले दस दिनों से चल रही इस प्रतियोगिता में 16 गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया। फाइनल मुकाबला बोहत और कोयला की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें कोयला की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और ट्रॉफी अपने नाम की।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विशाल गुर्जर, शोभाग मीणा और खेड़ी जागीर ने शिरकत की। अतिथियों ने विजेता टीम को 17 हजार रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता बालाजी क्रिकेट क्लब बोहत को 8500 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि विशाल गुर्जर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मुख्य आयोजक विजय सिंह और उनकी टीम की सराहना की तथा ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#CricketTournament #PadaliyaVillage #KoylaTeam #RuralCricket #SportsNews #CricketFinal #RajasthanSports #VillageNews #YouthSports #LocalTournament #EnewsBharat #BreakingNews #SportsUpdate #CricketLeague #GramPanchayatNews

पाडलिया में क्रिकेट लीग का भव्य समापन, कोयला टीम विजेता | eNews Bharat