Categories लोड हो रही हैं...

पाडलिया में 31 मई से प्रीमियम क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

मांगरोल क्षेत्र के पाडलिया गांव में 31 मई से प्रीमियम क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी और विजेताओं को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।

जयप्रकाश शर्मा29 May 2026
पाडलिया में 31 मई से प्रीमियम क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

तहसील क्षेत्र के ग्राम पाडलिया में जय माता दी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में स्वर्गीय बालमुकंद राठी एवं स्वर्गीय नन्ही बालिका गर्विता की स्मृति में प्रीमियम 6वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 31 मई से किया जाएगा।

क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाने और युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए मैदान की तैयारियां, टीम रजिस्ट्रेशन एवं प्रायोजकों को जोड़ने का कार्य पूरी ऊर्जा के साथ किया जा रहा है।

प्रतियोगिता से जुड़े विजय सिंह ने बताया कि 31 मई रविवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन विशाल गालव, रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 17 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 8500 रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में टीमों की एंट्री फीस 2100 रुपये निर्धारित की गई है। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में केवल 16 टीमें ही भाग ले सकेंगी।

ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता को लेकर युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#पाडलिया #क्रिकेट_प्रतियोगिता #मांगरोल #जय_माता_दी_क्रिकेट_क्लब #राजस्थान_खेल_समाचार #Trending #eNewsBharat #CricketTournament

पाडलिया में 31 मई से प्रीमियम क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन | eNews Bharat