Categories लोड हो रही हैं...

पाडलिया में 51 बालिकाओं का कन्या भोज, धार्मिक आयोजन सम्पन्न

पाडलिया गांव में वीर तेजाजी महाराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा उपलक्ष्य में नवयुवक मंडल ने 51 बालिकाओं का कन्या भोज कर धार्मिक परंपरा निभाई।

जयप्रकाश शर्मा30 May 2026
पाडलिया में 51 बालिकाओं का कन्या भोज, धार्मिक आयोजन सम्पन्न

मांगरोल क्षेत्र के ग्राम पाडलिया में 3 मई को नवयुवक मंडल के सानिध्य एवं ग्रामीणों के जनसहयोग से निर्मित नव-निर्माण पक्के चबूतरे पर वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित 11 क्विंटल शक्कर महाप्रसाद धार्मिक कार्यक्रम के सफल एवं सकुशल संपन्न होने पर शनिवार को पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 51 बालिकाओं का कन्या भोज कराया गया।

नवयुवक मंडल से जुड़े विजय सिंह, घासीलाल राठौड़, जगदीश पांचाल, राजेंद्र गुर्जर, रामकिशन गुर्जर, विकास चौधरी एवं सुगनसिंह पंवार ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक समरसता के प्रति युवाओं की आस्था और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नवयुवक मंडल द्वारा किए गए इस सामाजिक एवं धार्मिक कार्य ने गांव को नई पहचान दिलाई है और युवाओं में सेवा एवं संस्कार की भावना को मजबूत किया है।

ग्रामीणों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायक कदम बताया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Padaliya #KanyaBhoj #VeerTejajiMaharaj #PranPratishtha #MangrolNews #RajasthanNews #DharmikAayojan #NavYuvakMandal #VillageNews #eNewsBharat #TejajiMaharaj #CulturalHeritage #SocialService #RajasthanSamachar #HindiNews

पाडलिया में 51 बालिकाओं का कन्या भोज, धार्मिक आयोजन सम्पन्न | eNews Bharat