तहसील क्षेत्र के पाडलिया गांव में नवयुवक मंडल और ग्रामीणों के जनसहयोग से वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार से तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई।
आयोजन के प्रथम दिन जल यात्रा, कलश यात्रा और अन्नाधिवास जैसे धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। सुबह बालाजी बगीची से शुरू हुई कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए बाण गंगा के तट पर स्थित नव निर्मित वीर तेजाजी एवं थाखाजी महाराज के चबूतरे तक पहुंची। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।
यज्ञशाला में आचार्य अनिल शास्त्री और मोहनलाल शर्मा के निर्देशन में पंचकुंडीय हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य यजमान के रूप में बिहारी लाल चक्रधारी सहित विभिन्न कुंडों के यजमानों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
हवन के पश्चात वीर तेजाजी महाराज एवं थाखाजी महाराज की प्रतिमाओं का जलाभिषेक कर अन्नाधिवास किया गया। पूरे आयोजन में ग्रामीणों में गहरा उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




