Categories लोड हो रही हैं...

पचेवर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

पचेवर क्षेत्र में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्क्रीनिंग शिविर आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 100 मरीजों की जांच कर टीबी जागरूकता व रोकथाम की जानकारी दी गई।

उमेश उत्तम4 May 2026
पचेवर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचेवर के तहत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों—बरोल, मलिकपुर, पारली एवं गनवर पचेवर—में विशेष स्क्रीनिंग शिविर एवं निशुल्क एक्स-रे जांच का आयोजन किया गया।

चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि शिविर में टीबी के पूर्व में उपचार ले चुके मरीजों, वर्तमान मरीजों तथा संभावित मरीजों की जांच कर स्क्रीनिंग की गई। साथ ही सभी लाभार्थियों को टीबी के लक्षण, रोकथाम के उपाय तथा समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान लगभग 100 मरीजों की जांच एवं एक्स-रे किए गए।

इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. नितिन शर्मा, अतिरिक्त प्रभारी डॉ. अब्दुल रऊफ नक़वी, नर्सिंग प्रभारी रामअवतार नायक, फार्मासिस्ट डॉ. मुकेश सैनी, लैब टेक्नीशियन डॉ. रोनक तमोली सहित स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#पचेवर #टीबीमुक्तभारत #स्वास्थ्यशिविर #एक्सरेजांच #टीबीजागरूकता #राजस्थानस्वास्थ्य #सरकारीअभियान #HealthCamp #RajasthanNews #TBFreeIndia

पचेवर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्क्रीनिंग शिविर आयोजित | eNews Bharat