Categories लोड हो रही हैं...

पचेवर में शब-ए-कद्र पर रातभर इबादत और रोशनी का माहौल

पचेवर में शब-ए-कद्र पर मस्जिदों में विशेष रोशनी, तरावीह और रातभर इबादत हुई, लोगों ने अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।

उमेश उत्तम17 March 2026
पचेवर में शब-ए-कद्र पर रातभर इबादत और रोशनी का माहौल

पचेवर में मनाई गई शब-ए कद्र, रात भर इबादत का दौर रहा जारी

पचेवर: कस्बे में रमजान के दौरान सोमवार को शब-ए-कद्र अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कस्बे की जामा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में विशेष रोशनी की व्यवस्था की गई।

जामा मस्जिद में ईशा की नमाज के बाद तरावीह अदा की गई। माहे रमजान की पहली तरावीह से शुरू हुई कुरान की तिलावत 27वीं शब को मुकम्मल की गई।

अंजुमन कमेटी जामा मस्जिद के सचिव मोहम्मद हुसैन देशवाली ने बताया कि इस मौके पर इमाम व खतीब मौलवी मोहसिन, हाफिज मुआविया, हाफिज जक़वान और हाफिज सोबान को माला पहनाकर तोहफों से नवाजा गया।

साथ ही कस्बे की बिलाल मस्जिद, मदीना मस्जिद, अक़्सा मस्जिद और नूरानी मस्जिद राजपुरा बास में भी पेश इमामों और हुफ्फाज-ए-किराम का इस्तकबाल कर उन्हें सम्मानित किया गया तथा मिठाई वितरित की गई।

रोजेदारों और अकीदतमंदों ने रात भर मस्जिदों और घरों में इबादत कर देश-प्रदेश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी। शब-ए-कद्र के अवसर पर कस्बे के मुस्लिम समाज के मोहल्लों और मस्जिदों में विशेष चहल-पहल देखने को मिली।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#ShabEQadr #Ramzan #PachewarNews #Ibadat #JamaMasjid #MuslimCommunity #RajasthanNews #ReligiousEvent #IslamicFestival #Peace

पचेवर में शब-ए-कद्र पर रातभर इबादत और रोशनी का माहौल | eNews Bharat