Categories लोड हो रही हैं...

पचेवर आंगनबाड़ी में पोषण पखवाड़ा पर महिलाओं को किया जागरूक

पचेवर आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण पखवाड़ा मनाकर गर्भवती महिलाओं व बच्चों को संतुलित आहार, स्वच्छता व पोषण के प्रति जागरूक किया गया और जांच की गई

उमेश उत्तम16 April 2026
पचेवर आंगनबाड़ी में पोषण पखवाड़ा पर महिलाओं को किया जागरूक

पंचायत समिति क्षेत्र की आंगनबाड़ी केंद्र कुराड पर आज “पोषण पखवाड़ा” बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यकर्ता नीलू रानी प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर सरकार की योजना के तहत पोषण पखवाड़ा मनाया गया।

इस दौरान गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। घर-घर जाकर लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापकर उनके पोषण स्तर की जांच भी की गई। पोषण पखवाड़ा के तहत रैलियां निकालकर, पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से लोगों को कुपोषण से बचाव के उपाय बताए गए।

स्थानीय स्तर पर पोषण आहार प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें हरी सब्जियां, दालें, दूध और अनाज के महत्व को समझाया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भंवर लाल टेलर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को जड़ से खत्म करना और हर बच्चे व महिला को स्वस्थ बनाना है।

इस दौरान वार्ड पंच श्योजी राम चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पार्वती देवी पारीक, सहायिका कलावती सैन, प्रियंका बैरवा सहित कई ग्रामीण व गर्भवती महिलाएं मौजूद रहीं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#PoshanPakhwada #Anganwadi #Pachewar #WomenHealth #ChildCare #NutritionAwareness #RajasthanNews #HealthCamp #GovernmentScheme #VillageDevelopment

पचेवर आंगनबाड़ी में पोषण पखवाड़ा पर महिलाओं को किया जागरूक | eNews Bharat