इलाज नहीं हुआ तो बीमारी लाइलाज होगी', ओपी राजभर पर सपा का करारा पलटवार
समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। सुभासपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के अखिलेश यादव पर किए गए तंज के बाद समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने सोशल मीडिया पर तीखा पलटवार किया।
फखरुल हसन चांद ने ओपी राजभर की एक्स (X) पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा कि "नूर मंजिल मानसिक चिकित्सालय के डॉक्टर नायडू जी ने बताया कि अगर जल्दी एडमिट कर इलाज नहीं किया गया तो यह बीमारी लाइलाज हो जाएगी। ओम प्रकाश जी के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।" उनके इस बयान ने प्रदेश की सियासत में नई बहस छेड़ दी।
इससे पहले ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए एक्स पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, "गुड मॉर्निंग अखिलेश जी, उठ जाइए... सुबह हो चुकी है। दादरी की फ्लॉप रैली के बाद आपको समझ आ गया है कि आपकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है, इसलिए अब नई रैली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।"
राजभर ने आगे दावा किया कि समाजवादी पार्टी के अपने नेता भी मान रहे हैं कि दादरी रैली उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ सोशल मीडिया, एयर कंडीशनर वाले कमरों की राजनीति और पारंपरिक वोट बैंक के भरोसे चुनाव नहीं जीते जा सकते।
उन्होंने यह भी कहा कि केवल 'MY (मुस्लिम-यादव)' समीकरण के भरोसे अब सफलता मिलना आसान नहीं है। राजभर ने अखिलेश यादव को सक्रिय राजनीति में उतरने और जनता के बीच जाने की सलाह देते हुए लिखा,




