Categories लोड हो रही हैं...

स्व.ओमप्रकाश व्यास पुण्यतिथि पर चिकित्सा शिविर

स्व. ओमप्रकाश व्यास की तृतीय पुण्यतिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, दवा वितरण, दान सेवा, सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित होंगे

जयप्रकाश शर्मा19 February 2026
स्व.ओमप्रकाश व्यास पुण्यतिथि पर चिकित्सा शिविर

स्वर्गीय श्री ओमप्रकाश व्यास मानव सेवार्थ समिति, बारां द्वारा समिति के प्रेरणास्रोत स्व. ओमप्रकाश व्यास (सेवानिवृत्त व्याख्याता) की तृतीय पुण्यतिथि पर 20 फरवरी 2026, शुक्रवार को नर सेवा–नारायण सेवा के उद्देश्य से विविध सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन गोयल, प्रमोद शर्मा, ऋषि वल्लभ शर्मा, संजय गोयल, ललितमोहन शर्मा एवं दिनेश शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि स्व. व्यास जी के सेवा भाव, सादगी और समाज के प्रति समर्पण से प्रेरित होकर समिति प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर सेवा गतिविधियों का आयोजन करती है।

संयोजकों ने बताया कि प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खण्डेलवाल धर्मशाला, राजकीय चिकित्सालय के सामने, बारां में निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण शिविर आयोजित होगा। शिविर में हड्डी रोग, स्पाइन सर्जरी, महिला एवं प्रसूति रोग, चर्म रोग तथा फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा और जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही उपलब्ध जांच सुविधाओं पर 50 प्रतिशत तक विशेष छूट भी दी जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को राहत मिलेगी।

इसके अतिरिक्त सेवा गतिविधियों के तहत पक्षियों के लिए दाना वितरण, मातृ एवं शिशु सामग्री वितरण, जरूरतमंदों को भोजन वितरण तथा अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम भी पूरे दिन आयोजित किए जाएंगे। समिति ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर लाभ लेने तथा स्व. ओमप्रकाश व्यास की स्मृति में आयोजित सेवा कार्यों में सहभागिता निभाने की अपील की है। मीडिया के माध्यम से भी नागरिकों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है, ताकि समाज सेवा की इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जा सके।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BaranNews #MedicalCamp #SocialService #RajasthanNews #FreeMedicalCamp #eNewsBharat #CharityEvent #HealthCamp #OmprakashVyas

स्व.ओमप्रकाश व्यास पुण्यतिथि पर चिकित्सा शिविर | eNews Bharat