जिले के नैनवां में लंबे समय से रिक्त चल रहे पुलिस उपाधीक्षक पद पर ओम प्रकाश मीणा ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालने के बाद क्षेत्र में पुलिस प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है।
पूर्व डीएसपी राजूलाल मीणा के एपीओ होने के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाखेरी डीएसपी नरेंद्र कुमार नागर को नैनवां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। अब स्थाई नियुक्ति के बाद पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नवनियुक्त डीएसपी ओम प्रकाश मीणा ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध नियंत्रण को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि “आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय” की भावना के साथ काम किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी और लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम को सक्रिय रूप से काम करने के निर्देश दिए जाएंगे।
पदभार ग्रहण के बाद स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और पुलिसकर्मियों ने उनका स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24




