Categories लोड हो रही हैं...

श्री गंगानगर में ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद

श्री गंगानगर के सूरतगढ़ क्षेत्र में ओलावृष्टि ने गेहूं और अन्य फसलें बर्बाद कर दीं। किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

साहब राम4 April 2026
श्री गंगानगर में ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद

श्री गंगानगर के सूरतगढ़ खेतों में इस बार खुशहाली नहीं, बल्कि तबाही की तस्वीरें दिख रही हैं। अचानक हुई ओलावृष्टि ने मेहनतकश किसानों की पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। गेहूं की तैयार खड़ी फसल बर्बाद हो गई, खासकर गांव 9 एसपीडी में नुकसान इतना भारी है कि किसानों के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही है।

राजस्व और कृषि विभाग की टीमें अब सर्वे के लिए सक्रिय हुई हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या ये सक्रियता समय पर राहत में बदल पाएगी।

तहसीलदार विनोद कड़वासरा ने सरदारपुरा खर्था ग्राम पंचायत का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और किसानों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया। वहीं, पंचायत प्रशासक सुनील सहारण के नेतृत्व में किसानों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की, “हमें हमारा हक चाहिए, सिर्फ आश्वासन नहीं।”

दूसरी ओर, विधायक डूंगरराम गेदर भी प्रभावित खेतों में पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उनके साथ प्रशासनिक और कृषि अधिकारी मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री रामप्रताप कासनिया ने भी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों की फसल के नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा समय पर उपलब्ध करवाने की कार्यवाही करें।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ़्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#ShriGanganagar #OlaVrishti #FasalNuksan #KisanSamachar #AgricultureNews #FasalBharbadi #eNewsBharat

श्री गंगानगर में ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद | eNews Bharat