Categories लोड हो रही हैं...

निवाई में श्याम सेवा संस्थान का विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर

निवाई में श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा व रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। 104 युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

दिनेश कुमार गौतम11 April 2026
निवाई में श्याम सेवा संस्थान का विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर

श्री श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान निवाई की ओर से शनिवार को विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ नगरपालिका के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन निवाई में शनिवार सुबह 10 बजे निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने फीता काटकर किया।

संस्थान के मंत्री नितिन छाबड़ा ने बताया कि शिविर के शुभारंभ पर संत मनीषदास महाराज ने दीप प्रज्वलन किया। इस दौरान संत मनीषदास महाराज ने कहा कि परोपकार ही मानव का सबसे बड़ा धन है, इसलिए जीवन में सदैव परहित करते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दीन-हीन की सेवा ईश्वर की सेवा के समान है। जीवन क्षणभंगुर है, इसलिए मानव को सेवा ही परम धर्म मानते हुए जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।

शिविर के उद्घाटन समारोह में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने कहा कि रुग्ण मानव की सेवा प्रत्येक व्यक्ति का धर्म है।

शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श दिया गया।

अस्थि रोग व जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ ने 200, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने 60, नेत्र रोग विशेषज्ञ ने 600, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ ने 50 तथा अन्य रोग विशेषज्ञों ने 150 लोगों की जांच कर परामर्श दिया।

नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद 245 मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

शिविर में देश की सीमा पर तैनात सैनिकों तथा थैलेसीमिया रोगियों के लिए 104 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान मोहित चंवरिया, जयनारायण कुमावत, वंशप्रदीप पारीक, अविनाश पारीक, राकेश खारोल, करणसिंह राजावत, अरविंद शर्मा, संजय पारीक, संजय जैन, रामकेश मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित की हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#NiwaiNews #MedicalCamp #BloodDonation #HealthCamp #RajasthanNews #SocialService #FreeCamp #eNewsBharat