सकल ब्राह्मण समाज निवाई के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह के तहत मंगलवार को आयोजित होने वाली विशाल शोभायात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को शहर में घर-घर जाकर पीले चावल वितरित कर लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।
रामफूल शर्मा ने बताया कि प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के आव्हान पर परशुराम सप्ताह के अंतर्गत समाज द्वारा विभिन्न जनहित और समाजोपयोगी कार्य किए जा रहे हैं। इनमें परिंडे बांधना, गोसेवा, जंगल में जानवरों के लिए पेयजल व्यवस्था, अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण जैसे कार्य शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को राधादामोदर मंदिर से शाम 4 बजे भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जैन पैराडाइज गार्डन पहुंचेगी।
यहां 2100 दीपकों की महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन होगा। इसके पश्चात ब्राह्मण समाज द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




