सर्व ब्राह्मण युवा संघ द्वारा स्थानीय राधा मंदिर में भगवान परशुराम जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
सदस्य धीरज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में लक्ष्य शर्मा ने गणेश वंदना और गुरु वंदना के साथ भजन संध्या की शुरुआत की। इसके बाद अतुल शर्मा ने "राधा-राधा" भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
भजन संध्या के दौरान अभय शर्मा ने "छोटी-छोटी गईया छोटे-छोटे ग्वाल", गौरव शर्मा ने "दुनिया चले ना श्रीराम के बिना", यश शर्मा ने "रिंगस का भैरू" और वीर तेजाजी महाराज के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं अतुल शर्मा ने "अवध में राम आए हैं" और "शबरी के बेर निराले" जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। लक्की पंडा द्वारा शिव तांडव स्तोत्र का पाठ किया गया, जिसने वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा भी की गई।
अंत में हनुमान चालीसा, श्रीराम स्तुति और भगवान परशुराम की महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर बृजेश पंडा, पवन शर्मा, अश्विनी गौतम, सचिन पारीक, राज बिहारी पंडा, महेश शर्मा, डॉ. कुणाल पारीक, राजेश भट्ट, कार्तिक पारीक सहित सैकड़ों ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




