Categories लोड हो रही हैं...

निवाई में पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग की मौत, तीन घायल

निवाई के भांवता गांव में पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया, जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई और दो अन्य घायल हुए, पुलिस जांच जारी।

दिनेश कुमार गौतम18 April 2026
निवाई में पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग की मौत, तीन घायल

निवाई क्षेत्र के भांवता गांव में शुक्रवार रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामला लाठी-भाटा तक पहुंच गया।

इस दौरान 70 वर्षीय प्रभुलाल बैरवा पुत्र ग्यारसीलाल निवासी खेड़ा की ढाणी भांवता की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के कजोड़ बैरवा (30) और मूर्तियां देवी (65) घायल हो गए, जिन्हें उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक रविप्रकाश शर्मा, निवाई थानाधिकारी घासीराम और सदर थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया।

घटना के बाद अस्पताल में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।

शनिवार सुबह परिजन और रिश्तेदार अस्पताल में एकत्रित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल के बाहर बस स्टैंड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

पुलिस द्वारा जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#NiwaiNews #TonkNews #CrimeNews #FamilyDispute #RajasthanNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #VillageNews #LawAndOrder #eNewsBharat