Categories लोड हो रही हैं...

निवाई में परशुराम जयंती पर पक्षियों हेतु परिंडे बांधे

निवाई में ब्राह्मण समाज ने परशुराम जन्मोत्सव पर 151 परिंडे बांधकर पक्षी संरक्षण का संदेश दिया, युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील।

दिनेश कुमार गौतम23 April 2026
निवाई में परशुराम जयंती पर पक्षियों हेतु परिंडे बांधे

निवाई में सकल ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान भगवान परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह के तहत बुधवार को भीषण गर्मी में मूक पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस उपाधीक्षक रविप्रकाश शर्मा ने एक पेड़ पर परिंडा बांधकर की। उन्होंने परिंडे में पानी और दाना डालते हुए कहा कि छोटे-छोटे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सेवा, परोपकार और सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया जा सकता है।

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज और देश के लिए चिंता का विषय है। युवाओं को संस्कारी और जागरूक बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने शहर के हाईवे, स्कूल, अस्पताल और पार्कों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर कुल 151 परिंडे बांधे। साथ ही इन परिंडों की नियमित देखभाल, सफाई और दाना-पानी की व्यवस्था करने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष हनुमान शर्मा, संयोजक कुंदन शर्मा, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, एडवोकेट रमेशकुमार शर्मा सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#निवाई #ParshuramJayanti #ParindaAbhiyan #BirdConservation #RajasthanNews #SocialWork #Environment #eNewsBharat