Categories लोड हो रही हैं...

निवाई अस्पताल में महिला से ठगी, आभूषण लेकर फरार

निवाई अस्पताल में एक महिला से झांसा देकर दूसरी महिला सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई, पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी।

दिनेश कुमार गौतम28 March 2026
निवाई अस्पताल में महिला से ठगी, आभूषण लेकर फरार

बस स्टैंड स्थित राजकीय अस्पताल में एक महिला के साथ ठगी की वारदात सामने आई है, जहां एक अज्ञात महिला ने झांसा देकर उसके आभूषण लेकर फरार हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

सूचना मिलने पर निवाई थानाधिकारी घासीराम जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित महिला से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पीड़िता ताहिरा पत्नी रशीद मोहम्मद निवासी बड़ी के मंदिर के पास ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती अपने बेटे के पास बैठी थी। इसी दौरान एक महिला उसके पास आई और बोली कि आपके पलंग पर बेडशीट नहीं है, सामने कमरे से ले आओ।

वह महिला के कहने पर बेडशीट लेकर आई, जिसके बाद आरोपी ने बेडशीट बिछाने में मदद की और विश्वास में लेकर जन आधार कार्ड बनवाने का झांसा दिया। आरोपी महिला उसे वार्ड से बाहर ले गई और कागजात मांगे।

इसके बाद आरोपी ने फोटो खींचने का बहाना बनाकर पीड़िता से आभूषण उतारकर अपने बेटे को देने के लिए कहा। पीड़िता ने अपने सोने के झुमके, लॉकिट, चांदी की पायजेब और 1200 रुपए उसे दे दिए।

आरोपी महिला ने उसे फोटोकॉपी करवाने के लिए भेज दिया और पीछे से उसके बेटे के पास रखे आभूषण लेकर फरार हो गई। जब पीड़िता वापस आई तो महिला गायब मिली और आभूषण भी नहीं मिले।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#NiwaiNews #HospitalFraud #JewelleryTheft #CrimeNews #RajasthanCrime #PoliceInvestigation #CCTVFootage #eNewsBharat #AlertNews #FraudCase