Categories लोड हो रही हैं...

निवाई में खुले कचरे से गौवंश मौतों पर बढ़ा जनआक्रोश

निवाई में खुले कचरे के कारण गौवंश की मौतों से नाराज गोसेवकों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर तारबंदी और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

दिनेश कुमार11 May 2026
निवाई में खुले कचरे से गौवंश मौतों पर बढ़ा जनआक्रोश

शहर से एकत्रित कचरे को पहाड़ पीट क्षेत्र में खुले में डाले जाने से गौवंश की लगातार हो रही मौतों को लेकर गोसेवकों एवं आमजन में भारी रोष व्याप्त है। इस गंभीर समस्या को लेकर समस्त गोसेवक एवं नागरिकों ने उपखंड अधिकारी निवाई को ज्ञापन सौंपकर कचरा स्थल पर तत्काल तारबंदी एवं समुचित व्यवस्था करवाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिका द्वारा शहर का कचरा खुले में डाला जा रहा है, जिसे खाने से कई गौवंश बीमार होकर मौत का शिकार हो रहे हैं। गोसेवकों ने मांग की है कि कचरा स्थल को तारबंदी कर सुरक्षित किया जाए तथा वहां मृत गौवंश के अंतिम संस्कार के लिए अलग से गड्ढा खुदवाकर मिट्टी डालने की व्यवस्था की जाए, ताकि गौमाता को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी जा सके।

गोसेवकों ने यह भी बताया कि लगभग आठ दिन पूर्व भी अधिशाषी अधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से समस्या और गंभीर हो गई है। हाल ही में हुई बारिश के कारण कचरा स्थल की स्थिति और अधिक खराब हो गई है।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि जनभावनाओं एवं गौसंरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता में लेकर आगामी पांच दिनों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन देने में राहुल जायसवाल, राहुल चौधरी, राधेश्याम शर्मा, तेजभंवर सिंह, दीपेश चंवरिया, खुशीराम भूमला, राजेंद्र प्रजापत सहित कई गौसेवक उपस्थित थे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: eNews Rajasthan Instagram
Facebook: eNews Bharat Facebook
YouTube (Subscribe): eNews Bharat YouTube
X (Twitter): eNews Rajasthan X

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#NiwaiNews #Gauvansh #CowProtection #RajasthanNews #NagarPalika #Gausevak #PublicIssue #AnimalProtection #Niwai #GarbageIssue #eNewsBharat #BreakingNews

निवाई में खुले कचरे से गौवंश मौतों पर बढ़ा जनआक्रोश | eNews Bharat