NH-52 पर एक पिकअप गाड़ी में सौंफ लदा होने के कारण टायर फटने से गाड़ी असंतुलित होकर पलटी खा गई। हादसा उस समय हुआ जब किसान गंगापुर सिटी से अपनी फसल बेचने कृषि मंडी निवाई जा रहे थे।
घटना में दर्जन भर से अधिक किसान घायल हो गए। थाना अधिकारी घासी राम मय जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को हाईवे एंबुलेंस और 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला अस्पताल निवाई प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया।
गंभीर रूप से घायल किसानों में शामिल थे:
रामप्रसाद गुर्जर, पुत्र मुलिया गुर्जर, उम्र 60 वर्ष, भौतलिया गंगापुर सिटी
जय सिंह, पुत्र मूलचंद, उम्र 25 वर्ष, टोटलाई गंगापुर सिटी
हरि सिंह, पुत्र लक्ष्मीचंद गुर्जर, उम्र 35 वर्ष, टोटलाई गंगापुर सिटी
दिलखुश गुर्जर, पुत्र हरभान गुर्जर, उम्र 35 वर्ष, मच्छीपुरा गंगापुर सिटी
बत्ती लाल, पुत्र जगन गुर्जर, उम्र 40 वर्ष, टोटलाई गंगापुर सिटी
बुधराम गुर्जर, पुत्र हरभान गुर्जर, उम्र 40 वर्ष, मच्छीपुरा गंगापुर सिटी
लटूर, पुत्र प्रभु गुर्जर, उम्र 65 वर्ष, गंगापुर सिटी
दीपक, गंगापुर सिटी
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बुधराम गुर्जर, दीपक और लटूर गुर्जर को टोंक रेफर किया गया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




