Categories लोड हो रही हैं...

निवाई में परशुराम जयंती सप्ताह आयोजन की रूपरेखा तय

निवाई में ब्राह्मण समाज की बैठक में परशुराम जयंती सप्ताह कार्यक्रम तय हुआ, 28 अप्रैल को शोभायात्रा, महाआरती और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

दिनेश कुमार गौतम17 April 2026
निवाई में परशुराम जयंती सप्ताह आयोजन की रूपरेखा तय

सकल ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में परशुराम जयंती मनाने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेतृत्व के आह्वान पर परशुराम जयंती सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन समिति के हेमराज शर्मा और मायाराम शर्मा ने बताया कि 19 से 28 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर 28 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। शोभायात्रा शाम 4 बजे राधादामोदर मंदिर से रवाना होकर जैन पैराडाइज पहुंचेगी, जहां 2100 दीपकों से महाआरती की जाएगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन भी होगा।

समिति ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सीताराम शर्मा (अलियाबाद वाले) होंगे, जबकि अध्यक्षता हनुमान शर्मा (टोंक वाले) करेंगे। समारोह के संयोजक कुंदन शर्मा रहेंगे।

कार्यक्रम में समाज के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षाविद, संगठन पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक में मुख्य अतिथि सीताराम शर्मा का साफा और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक में रामफूल शर्मा, एडवोकेट रमेशचंद शर्मा, जगमोहन गौतम सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#निवाई #परशुरामजयंती #ब्राह्मणसमाज #धार्मिककार्यक्रम #शोभायात्रा #टोंकन्यूज #सांस्कृतिकआयोजन #हिंदूत्योहार #eNewsBharat #ReligiousNews

निवाई में परशुराम जयंती सप्ताह आयोजन की रूपरेखा तय | eNews Bharat