भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर गाजे बाजे से रथयात्रा निकाली, निवाई शहर में भव्य उत्सव
सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में भगवान महावीर जयंती एवं जन्म कल्याणक महोत्सव के दो दिवसीय मेले को लेकर भव्य रथयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भगवान महावीर एवं पारसनाथ की जयकारों से निवाई शहर गूंज उठा।
अग्रवाल युवा परिषद के अध्यक्ष सुनील भाणजा ने बताया कि रथयात्रा से पूर्व आचार्य एवं विद्वानों द्वारा भगवान महावीर को गाजे-बाजे के साथ रथ में विराजमान किया गया। शोभायात्रा का जुलूस बड़ा मंदिर से बैंड बाजे और मधुर भजनों के साथ रवाना हुआ।
रथयात्रा में महिला मंडल और बालिका मंडल की सदस्याएं भक्ति नृत्य करती हुईं भगवान महावीर की जयकारा लगा रही थीं। जैन समाज के युवा भी भक्ति नृत्य और नारे लगाते हुए रथ यात्रा में शामिल हुए, जिससे पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय बन गया।
पीली काठ के रथ में विराजमान भगवान महावीर के सारथी का सौभाग्य गोपाल लाल शंभू कुमार कठमाणा को प्राप्त हुआ। अन्य आयोजनों में खुवास का सौभाग्य महेंद्र कुमार व बाबूलाल बडेरा, खजान्ची का सौभाग्य महेश कुमार पाटनी, और भगवान के दोनों चंवर ढुराने का सौभाग्य विमल कुमार व नीतेश कुमार झिलाय को मिला।
श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया और जलपान, अल्पाहार एवं शरबत वितरित किया। रथयात्रा का विशाल जुलूस बड़ा मंदिर से शुरू होकर कायस्थों का मोहल्ला, पटेल रोड, बड़ा बाजार, सब्जी मंडी, बिलाला चोक, बिचला जैन मंदिर, चौहटी बाजार, गंणगौरी बाजार और पुलिस थाना होते हुए पारसनाथ उद्यान नसियां मंदिर पहुँचा।
अंत में आचार्य इंद्रनंदी महाराज के सानिध्य में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर नितिन छाबड़ा, संजय सिरस, विनोद सुनारा, मोहित चंवरिया, नितेश बरवाड़ा, महेन्द्र चंवरिया, मनोज पाटनी, विमल जैन, महावीरप्रसाद जैन, अमित कटारिया, विमल सोगानी, अरुण लटूरिया, राहुल बोहरा, हेमराज जैन




