Categories लोड हो रही हैं...

निवाई में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर निवाई में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और लड्डू वितरण के साथ जोरदार जश्न मनाया।

दिनेश कुमार गौतम5 May 2026
निवाई में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर निवाई में देर रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। यह कार्यक्रम बस स्टैंड परिसर में विधायक राम सहाय वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी व्यक्त की। पूरा माहौल “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।

विधायक राम सहाय वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह जीत भाजपा के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से चल रहा “आतंक का दौर” अब समाप्त हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता ने भाजपा पर पूर्ण विश्वास जताते हुए प्रचंड बहुमत दिया है।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है और वह केवल झूठ फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने इसे “डूबता हुआ जहाज” बताया और कहा कि बंगाल में जो स्थिति टीएमसी की हुई है, वही देश में कांग्रेस की होगी।

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा ने कहा कि पूरे देश में जश्न का माहौल है और तीन राज्यों में मिली जीत जनता के विश्वास की मुहर है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश भगवा रंग में रंग चुका है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, महामंत्री जय नारायण कुमावत, रामचरण पारीक, मोहित चंवरिया, एडवोकेट रमेश शर्मा, रामकेश मीणा, राजेश चौधरी, नरेश गुर्जर, वीरेंद्र सिंह राजावत, शंकर पडियार, जितेंद्र धारवाल, जोनी केशवानी, जीतू विजय, नितेश बरवाड़ा, लोकेश बैरवा, रामविलास बलाई, शंकर सैनी, ममता जाट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#trending #भाजपा #निवाई #विजयउत्सव #नरेंद्रमोदी #राजनीति #BJP #ElectionResults #IndiaPolitics #Celebration