Categories लोड हो रही हैं...

मकराना के नीतेश घंसवा का भारतीय सेना में चयन जश्न

मकराना के छात्र नीतेश घंसवा का खेल कोटे से भारतीय सेना में चयन हुआ, विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर सफलता पर जश्न मनाया गया।

लक्ष्मण सिंह मैढ़5 May 2026
मकराना के नीतेश घंसवा का भारतीय सेना में चयन जश्न

स्थानीय मंगलाना रोड स्थित राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व छात्र नीतेश घंसवा पुत्र हीराराम घंसवा ने अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट खेल कौशल के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर खेल कोटे से भारतीय सेना में चयनित होकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण रहा।

विद्यालय प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में चयनित छात्र नीतेश घंसवा का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय प्रशासन एवं प्रधानाचार्य द्वारा नीतेश का माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर नीतेश ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के खेल कोच नीरज सिंह राठौड़, अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से रूबरू होते हुए अपने संघर्ष और सफलता के अनुभव साझा किए, जो सभी के लिए प्रेरणादायक रहे।

समारोह में प्रधानाचार्य राजीव जैन, निदेशक रतना राम तेतरवाल, संरक्षक धीरज कुमार, उप प्रधानाचार्य श्रीमती सोनिया व्यास, व्यवस्थापक ओमप्रकाश चौधरी, खेल कोच नीरज सिंह राठौड़ एवं आदित्य सिंह पंवार सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे और छात्र को आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालय निदेशक रतना राम तेतरवाल ने कहा कि नीतेश की यह सफलता "खेल से करियर तक" के विद्यालय के संकल्प को सिद्ध करती है। विद्यालय प्रबंधन ने छात्र के देश सेवा के इस मार्ग पर कदम बढ़ाने पर गर्व व्यक्त किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#मकराना #नीतेशघंसवा #भारतीयसेना #StudentSuccess #EducationNews #Rajasthan #ArmySelection #YouthInspiration #Trending #SuccessStory

मकराना के नीतेश घंसवा का भारतीय सेना में चयन जश्न | eNews Bharat