Categories लोड हो रही हैं...

निर्माणाधीन सड़क पर सीधे वाहन निकालने से बढ़ा हादसों खतरा

बोहत कस्बे में सीसी रोड निर्माण के दौरान वैकल्पिक मार्ग छोड़ सीधे सड़क से गुजरने वाले वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

जयप्रकाश शर्मा3 June 2026
निर्माणाधीन सड़क पर सीधे वाहन निकालने से बढ़ा हादसों खतरा

निर्माणाधीन सड़क पर सीधे वाहन निकालने से बढ़ा हादसों का खतरा

मांगरोल-बारां सड़क मार्ग के मध्य स्थित बोहत कस्बे में चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य के दौरान वाहन चालकों की लापरवाही दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। निर्माण कार्य के चलते मांगरोल से बारां की ओर जाने वाले वाहनों के लिए खेतों से होकर वैकल्पिक बाइपास मार्ग बनाया गया है, लेकिन कई वाहन चालक निर्धारित मार्ग का उपयोग करने के बजाय सीधे निर्माणाधीन सड़क से निकलने का प्रयास कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य के चलते एक ओर गिट्टी का ढेर लगाया गया है तथा दूसरी ओर जेसीबी मशीन से खुदाई की गई है। इसके बावजूद कई बाइक और हल्के वाहन चालक जोखिम उठाते हुए निर्माणाधीन सड़क से गुजर रहे हैं।

बाइक फिसलकर गड्ढे में गिरी

इसी दौरान एक बाइक चालक कच्चे रास्ते से वाहन निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी बाइक फिसलकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

पिकअप का टायर सड़क से नीचे उतरा

एक अन्य घटना में आबादी क्षेत्र के मध्य निर्माणाधीन सीसी रोड पर एक पिकअप चालक ऑटो को साइड देते समय संतुलन खो बैठा, जिससे पिकअप का अगला टायर सड़क से नीचे उतर गया। स्थानीय लोगों ने टायर के नीचे पत्थर लगाकर वाहन को पुनः सड़क पर चढ़ाने में मदद की।

प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क पर पर्याप्त सुरक्षा संकेतक और बैरिकेडिंग नहीं होने के कारण वाहन चालक जोखिम उठाकर सीधे रास्ते से निकलने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और निर्माण एजेंसी से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Mangrol #BaranNews #RoadConstruction #RoadAccident #TrafficSafety #BohatKasba #CCRoad #RajasthanNews #LocalNews #RoadSafety #ConstructionWork #BreakingNews #eNewsBharat #BaranDistrict #PublicSafety