Categories लोड हो रही हैं...

निर्जला एकादशी पर शर्बत वितरण, मानव सेवा का संदेश

सिकंदरा में निर्जला एकादशी पर विशाल शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लाभ लिया और मानव सेवा व परोपकार का संदेश दिया।

रवि कुमार शर्मा25 June 2026
निर्जला एकादशी पर शर्बत वितरण, मानव सेवा का संदेश

निर्जला एकादशी पर शर्बत वितरण कर दिया मानव सेवा का संदेश

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया लाभ, सेवा और परोपकार की मिसाल

ज्येष्ठ माह की पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर सिकंदरा क्षेत्र में सेवा, समर्पण एवं परोपकार की भावना के साथ विशाल शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं, राहगीरों, वाहन चालकों एवं आमजन को शीतल शर्बत वितरित कर मानव सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु दयाल सेठजी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष दिनेश पाराशर ने कहा कि निर्जला एकादशी का पर्व सेवा, त्याग एवं पुण्य का प्रतीक है। ऐसे अवसरों पर जरूरतमंद लोगों की सेवा करना भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ परंपरा रही है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा अभियान आयोजित किया गया।

राहुल खंडेलवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ समाजहित के कार्य भी समय की आवश्यकता हैं। वहीं रामावतार चौधरी ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे एवं सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

बबलू कसाना ने कहा कि बढ़ती गर्मी के बीच शीतल पेय एवं पेयजल वितरण जैसे सेवा कार्य लोगों को राहत पहुंचाने के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का भी परिचय देते हैं।

इस दौरान सुनील मेठी, सुरेश सैनी, राम खिलाड़ी सैनी, गौरव खंडेलवाल, प्रकाश तंवर, छोटूलाल सैनी, चिरंजी सहित व्यापार मंडल के अनेक सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। दिनभर चले इस आयोजन में सैकड़ों लोगों ने शर्बत ग्रहण कर आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगकर्ताओं का सम्मान करते हुए भविष्य में भी जनहित एवं सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#निर्जला_एकादशी #SharbatVitran #SikandraNews #ManavSeva #ReligiousEvent #RajasthanNews #BrahmanMahasabha #Janhit #SamajSeva #DharmikKaryakram #SummerRelief #eNewsBharat #BreakingNews #HindiNews #Rajasthan

निर्जला एकादशी पर शर्बत वितरण, मानव सेवा का संदेश | eNews Bharat