Categories लोड हो रही हैं...

निर्जला एकादशी पर पावन धाम में छबील, भंडारा आयोजन

श्रीगंगानगर के पावन धाम मंदिर में निर्जला एकादशी पर शरबत-ठंडाई की छबील लगाई गई। 28 जून को सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन होगा।

साहब राम25 June 2026
निर्जला एकादशी पर पावन धाम में छबील, भंडारा आयोजन

निर्जला एकादशी पर पावन धाम मंदिर में छबील का आयोजन

28 जून को सुंदरकांड पाठ के बाद लगेगा अटूट भंडारा

महावीर कॉलोनी स्थित पावन धाम मंदिर में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शरबत एवं ठंडाई की छबील लगाई गई।

मंदिर अध्यक्ष अशोक परूथी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित विनोद कुमार शास्त्री ने श्रद्धालुओं को एकादशी व्रत कथा का श्रवण करवाया तथा भगवान को भोग अर्पित किया गया।

इसके बाद मंदिर परिसर के बाहर राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए शरबत और ठंडाई की छबील लगाई गई। इस सेवा कार्य में मंदिर से जुड़े टीकमचंद गर्ग, सुरेंद्र बंसल ठेकेदार, गोपाल दत्त भाटी, विक्रम गोयल, कमल गाबा, जगदीश प्रजापत, जशन अरोड़ा, कान्हा शर्मा, श्याम सांखला, चिंतराम बंसल, वीना चौहान, यश सेठी एवं पंकज जैन सहित अनेक सेवादारों ने सक्रिय योगदान दिया।

मंदिर समिति ने बताया कि धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत 28 जून को शाम 5 बजे से 8 बजे तक मंदिर परिसर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। सुंदरकांड पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए बाबा का अटूट भंडारा भी लगाया जाएगा।

धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है तथा बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#NirjalaEkadashi #PawanDhamMandir #ShriGanganagar #SundarkandPath #Bhandara #ReligiousEvent #TempleNews #DharmikKaryakram #HinduFestival #RajasthanNews #Bhakti #SanatanDharma #eNewsBharat #BreakingNews #SpiritualNews