Categories लोड हो रही हैं...

निंबोला बिस्वा में 33/11 जीएसएस का विधायक ने किया लोकार्पण

निंबोला बिस्वा में 33/11 केवी जीएसएस का विधायक अजय सिंह किलक ने लोकार्पण किया। इससे ग्रामीणों व किसानों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी।

चंद्रशेखर शर्मा18 June 2026
निंबोला बिस्वा में 33/11 जीएसएस का विधायक ने किया लोकार्पण

निकटवर्ती ग्राम पंचायत निंबोला बिस्वा में नव निर्मित 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) का लोकार्पण विधायक अजय सिंह किलक ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अजय सिंह किलक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस जीएसएस के शुरू होने से किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सीधा लाभ मिलेगा तथा लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का मजबूत होना आवश्यक है। राज्य सरकार ग्रामीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और आने वाले समय में कई जनहितकारी योजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नए जीएसएस के संचालन से आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु और स्थिर होगी। विशेष रूप से कृषि कनेक्शनों को बेहतर आपूर्ति मिलने से किसानों को सिंचाई कार्य में सुविधा होगी, जिससे कृषि उत्पादन में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासक रविन्द्र सिंह, भाजपा नेता ओमप्रकाश बिशु, मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह लखावत, जसाराम गुर्जर, सुरेश मेवड़ा, गोपाल सिंह सथाना, दीपक सिंह चौधरी, नंदकिशोर छाबा, शंकरलाल बंजारा, रामनिवास घासल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। विद्युत विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता अशोक चौधरी, अधिशाषी अभियंता पुखराज बैरवा, सहायक अभियंता भेरूंदा, अंकित जैन एवं कनिष्ठ अभियंता सतपाल चौधरी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित की हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#NagaurNews #ThawlaNews #RajasthanNews #GSSInauguration #ElectricityProject #AjaySinghKilk #RuralDevelopment #PowerSupply #FarmersNews #BJPNews #BreakingNews #HindiNews #InfrastructureNews #VillageDevelopment #eNewsBharat

निंबोला बिस्वा में 33/11 जीएसएस का विधायक ने किया लोकार्पण | eNews Bharat