निंबड़ी गांव में दो दिवसीय प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
ग्राम निंबड़ी में दो दिवसीय निंबड़ी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक रणजीत सिंह एवं सुरेंद्र जांगिड़ ने बताया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार को मोहन सिंह राठौड़, रामदेव शर्मा, सरवन सिंह राठौड़, विक्रम सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह एवं भवानी सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।
प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लिया और खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला निंबड़ी और बाजोली टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाजोली टीम ने 6 ओवर में 61 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी निंबड़ी टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि आमिर जोंटी गेसावत, विक्रम सिंह राठौड़, सरवन सिंह राठौड़ एवं उदा राम सुतलिया ने विजेता टीम निंबड़ी को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। आयोजन की सफलता पर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने आयोजकों की सराहना की।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




