Categories लोड हो रही हैं...

3000 पौधे लगाने पर क्रिकेट महाकुंभ, बॉक्सर क्लब बिलाड़ा बना विजेता

न्यू लाइफ फाउंडेशन ने 3000 पौधे लगाने की उपलब्धि पर क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की। फाइनल में बॉक्सर क्लब बिलाड़ा विजेता बना, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मिथुन24 June 2026
3000 पौधे लगाने पर क्रिकेट महाकुंभ, बॉक्सर क्लब बिलाड़ा बना विजेता

3000 पौधे लगाने की खुशी में क्रिकेट महाकुंभ, बॉक्सर क्लब बिलाड़ा बना विजेता

पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित न्यू लाइफ फाउंडेशन उचियार्डा द्वारा 3000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा होने की खुशी में द्वितीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना रहा।

प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला न्यू लाइफ फाउंडेशन और बॉक्सर क्लब बिलाड़ा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बॉक्सर क्लब बिलाड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

न्यू लाइफ फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश खींची ने बताया कि विजेता टीम बॉक्सर क्लब बिलाड़ा को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता न्यू लाइफ फाउंडेशन टीम को 5,100 रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। हालांकि न्यू लाइफ फाउंडेशन ने अपनी पुरस्कार राशि प्रकृति संरक्षण के लिए समर्पित कर दी।

फाइनल मुकाबले के दौरान नसीरूद्दीन शाह द्वारा दोनों टीमों, अतिथियों और दर्शकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रमेश पंवार, अमित मुलेवा, तेजाराम गेहलोत एवं भंवरलाल नैणीलाल मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी भी उपस्थित रहे।

राकेश खींची ने बताया कि न्यू लाइफ फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा लगाए गए 3000 पौधों में से करीब 95 प्रतिशत पौधे जीवित हैं, जो संस्था के संरक्षण और नियमित देखरेख का परिणाम है।

प्रतियोगिता के दौरान मैदान में मौजूद सैकड़ों दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला यह आयोजन क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#CricketTournament #NewLifeFoundation #Bilara #Environment #TreePlantation #SportsNews #RajasthanNews #Cricket #GreenCampaign #eNewsBharat

3000 पौधे लगाने पर क्रिकेट महाकुंभ, बॉक्सर क्लब बिलाड़ा बना विजेता | eNews Bharat