Categories लोड हो रही हैं...

किसान के बेटे नेपाल गुर्जर का ऑल इंडिया नेटबॉल चयन

राजपुराबास के खिलाड़ी नेपाल गुर्जर का अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ, जिससे परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

Enews Bharat7 March 2026
किसान के बेटे नेपाल गुर्जर का ऑल इंडिया नेटबॉल चयन

किसान के बेटे का ऑल इंडिया इंटर कॉलेज नेटबॉल में चयन, क्षेत्र में खुशी

पंचायत समिति क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत राजपुराबास के होनहार खिलाड़ी नेपाल गुर्जर का ऑल इंडिया इंटर कॉलेज नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, नेपाल गुर्जर का चयन वर्ष 2025 की अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय नेटबॉल (पुरुष) टीम के लिए अस्थायी रूप से चयनित खिलाड़ियों में हुआ है। इस उपलब्धि ने क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में नया उत्साह भर दिया है।

नेपाल गुर्जर की इस सफलता से उनके पिता किसान नारायण गुर्जर सहित पूरे परिवार में गर्व और खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने नेपाल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इससे क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।

सभी ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने नेपाल गुर्जर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दी हैं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#NepalGurjar #NetballIndia #RajasthanSports #TonkNews #Rajpurabas #RuralTalent #SportsNews #IndianNetball #eNewsBharat

किसान के बेटे नेपाल गुर्जर का ऑल इंडिया नेटबॉल चयन | eNews Bharat