Categories लोड हो रही हैं...

नीलकंठ महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा शिव महापुराण कथा शुभारंभ

टोडारायसिंह संवारिया नीलकंठ महादेव मंदिर में माता पार्वती प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव महापुराण कथा महोत्सव का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ

उमाशंकर शर्मा16 June 2026
नीलकंठ महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा शिव महापुराण कथा शुभारंभ

उपखंड क्षेत्र के गांव संवारिया स्थित स्वयंभू नीलकंठ महादेव मंदिर में माता पार्वती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, नव दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं शिखर कलश स्थापना महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत सुबह 7 बजे बस स्टैंड से कलश यात्रा के प्रस्थान के साथ हुई, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल मंदिर परिसर तक पहुंची।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु भक्तिमय गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा वातावरण धार्मिक ऊर्जा से भर गया। यात्रा के मंदिर पहुंचने पर गणपति सहित विभिन्न देवी-देवताओं का विधिवत पूजन किया गया।

इसके बाद दोपहर 1:15 बजे आचार्य पंडित बनवारी लाल दाधीच (बोराड़ा वाले) के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया। कथा प्रारंभ होते ही श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से श्रवण किया और धार्मिक माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया।

आयोजन समिति के अनुसार 16 जून की शाम 7 बजे बस स्टैंड से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके बाद 17 जून को भजन संध्या, 18 जून को विराट कवि सम्मेलन तथा 19 से 23 जून तक प्रतिदिन हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन 24 जून को माता पार्वती मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, शिखर कलश स्थापना, कथा पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी के साथ भव्य रूप से किया जाएगा। पूरे आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।


#NeelkanthMahadev #ShivMahapuran #ParvatiPranPratishtha #KalashYatra #TodaraisinghNews #ReligiousFestival #ShivBhakti #TempleNews #RajasthanNews #SpiritualEvent #ShivKatha #VillageNews #BreakingNews #HinduFestival #eNewsBharat

नीलकंठ महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा शिव महापुराण कथा शुभारंभ | eNews Bharat