Categories लोड हो रही हैं...

रक्तकोष फाउंडेशन बूंदी की जिला महिला प्रभारी बनी नीलम माथुर

रक्तकोष फाउंडेशन ने वरिष्ठ अध्यापिका नीलम माथुर को बूंदी जिला महिला प्रभारी नियुक्त किया, सामाजिक सेवा और रक्तदान जागरूकता में निभाएंगी अहम भूमिका।

रवि गौतम11 March 2026
रक्तकोष फाउंडेशन बूंदी की जिला महिला प्रभारी बनी नीलम माथुर

रक्तकोष फाउंडेशन बूंदी की जिला महिला प्रभारी बनी नीलम माथुर

आज महिलाएं पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ सरकारी और सामाजिक क्षेत्रों में भी अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। इसी का उदाहरण पेश किया है राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उलेड़ा में कार्यरत वरिष्ठ अध्यापिका नीलम माथुर ने।

रक्तकोष फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी (आईएएस) के नेतृत्व में तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल विश्नोई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सुथार, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अनिल मर्मिट, राष्ट्रीय महासचिव ताराचंद शर्मा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नितिशा शर्मा के मार्गदर्शन में नीलम माथुर को बूंदी जिला महिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष रामलक्ष्मण मीणा की सिफारिश के बाद अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्हें नियुक्ति पत्र भेजा गया। जिला अध्यक्ष मीणा ने बताया कि ए-पॉजिटिव रक्तवीरांगना नीलम माथुर पहले भी रक्तदान कर चुकी हैं और क्षेत्र में आयोजित रक्तदान शिविरों में सक्रिय भागीदारी निभाती रही हैं।

जिला महिला प्रभारी बनने पर फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष सागर सैनी, जिला सचिव सीताराम मीणा, जिला प्रवक्ता रामलाल मीणा, जिला संयोजक उम्मे हबीबा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #NeelamMathur #RaktkoshFoundation #BloodDonation #WomenLeadership #RajasthanNews #SocialWork #eNewsBharat #LocalNews #IndiaNews

रक्तकोष फाउंडेशन बूंदी की जिला महिला प्रभारी बनी नीलम माथुर | eNews Bharat