Categories लोड हो रही हैं...

राजस्थान में नायरा एनर्जी ने पेट्रोल डीजल कीमतों में बढ़ोतरी की

राजस्थान में नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा किया, जिससे ट्रांसपोर्ट और आम उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ेगा।

ई-न्यूज़ भारत26 March 2026
राजस्थान में नायरा एनर्जी ने पेट्रोल डीजल कीमतों में बढ़ोतरी की

राजस्थान में प्राइवेट कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। नई दरें गुरुवार सुबह से पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई हैं।

इस फैसले के बाद नायरा के पेट्रोल पंपों पर ईंधन भरवाने वाले वाहन चालकों को अब पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। प्रदेश में नायरा के लगभग 900 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित हैं, जबकि देशभर में कंपनी के 6700 से ज्यादा पंप हैं। ऐसे में इस बढ़ोतरी का असर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

खासतौर पर ट्रांसपोर्ट सेक्टर, टैक्सी-ऑटो ड्राइवरों और रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है।

कीमतों में इस बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ऑपरेटिंग लागत में वृद्धि को कारण माना जा रहा है। हालांकि कंपनी की ओर से इस पर विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

पेट्रोल पंप डीलरों के अनुसार, प्राइवेट कंपनी होने के कारण उन्हें सरकार से किसी प्रकार की सब्सिडी नहीं मिलती है। ऐसे में लागत बढ़ने पर कीमतों में बदलाव करना कंपनी का आंतरिक निर्णय होता है।

नई कीमतें (प्रति लीटर)

  • पेट्रोल: 105.20 रुपये से बढ़कर 110.20 रुपये

  • डीजल: 93.41 रुपये से बढ़कर 96.41 रुपये


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#RajasthanNews #PetrolPriceHike #DieselPrice #NayaraEnergy #FuelPrice #BreakingNews #IndiaNews #TransportNews

राजस्थान में नायरा एनर्जी ने पेट्रोल डीजल कीमतों में बढ़ोतरी की | eNews Bharat