Categories लोड हो रही हैं...

निवाई में गौ सम्मान यात्रा, ज्ञापन सौंपकर उठाई मांगें

निवाई में गौ भक्तों ने गौ सम्मान यात्रा निकालकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित विभिन्न नामों से ज्ञापन सौंपा और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की।

दिनेश कुमार गौतम28 April 2026
निवाई में गौ सम्मान यात्रा, ज्ञापन सौंपकर उठाई मांगें

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निवाई तहसील में आज गौ भक्तों द्वारा संत समाज की उपस्थिति में उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

गौसेवक राहुल जाट ने बताया कि यह अभियान सम्पूर्ण भारत वर्ष में गौ सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यात्रा राधा दामोदर जी मंदिर में परम पूज्य 1008 बालकानंद जी महाराज और संत शिरोमणि मनीष दास जी महाराज के सानिध्य में पूजन के बाद प्रारंभ हुई।

इसके बाद विश्वनाथ सागर मंडली और बालाजी भक्त मंडली द्वारा हरि नाम संकीर्तन करते हुए सैकड़ों गो सेवकों के साथ यात्रा निकाली गई, जो मुख्य बाजार से होते हुए अहिंसा सर्किल तक पहुंची।

यात्रा में गौ माता की सजीव झांकियां, शंख वादन, झालर, मंजीरे और ढोलक के साथ युवाओं ने “गौ माता राष्ट्र माता”, “गौ वध बंद हो” और “जय गोविंदा, जय गोपाल” जैसे नारे लगाए।

कई स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा पुष्प वर्षा और जल व्यवस्था की गई। अहिंसा सर्किल पर पहुंचकर संत मनीष दास जी महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस समाज से गौ माता समाप्त हो जाती है, उसकी संस्कृति भी धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में अब गोवंश दिखाई नहीं देता और वहां की संस्कृति भी प्रभावित हो रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि वैज्ञानिकों ने पंचगव्य के कई औषधीय गुणों को स्वीकार किया है, जो कैंसर विरोधी और स्वास्थ्यवर्धक हैं। उन्होंने चिंता जताई कि आज भी भारत में गोवध और गो तस्करी जैसी घटनाएं जारी हैं।

इस भव्य यात्रा में नरेंद्र जयसिंहपुरा, राहुल जायसवाल, दशरथ सिंह नोहटा, राजेश भट्ट, हेमंत मोदी, लोकेश सेन, केदार तांमडिया, खुशीराम भूमला, दुष्यंत पारीक, भवानी सोनी, गोविंद शर्मा, शिवराज चौधरी, रवि सेन, दीपेश चंवरिया, अनिस सोनी, मिलन सोनी, लक्ष्य शर्मा, सचिन पारीक, गणेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।


News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#NiwaiNews #GauSamman #GauMata #RajasthanNews #ReligiousYatra #CowProtection #SantanSamaj #GauBhakt #SocialNews #eNewsBharat