Categories लोड हो रही हैं...

नौगांव विद्यालय में 1.95 लाख से होंगे विकास कार्य

नौगांव विद्यालय में स्टाफ सहयोग और जनसहभागिता से 1.95 लाख के भौतिक विकास कार्य होंगे, जिसमें फर्नीचर व बेहतर शैक्षिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

बृजेश त्रिवेदी21 April 2026
नौगांव विद्यालय में 1.95 लाख से होंगे विकास कार्य

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सवाई माधोपुर जिले में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” ग्रामीण समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता, उत्तरदायित्व एवं जनभागीदारी को निरंतर सशक्त बना रही है। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों के भौतिक एवं शैक्षिक विकास के लिए जनसहयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे समाज और शिक्षा के बीच मजबूत संबंध स्थापित हो रहे हैं।

इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नौगांव (गंगापुर सिटी) के भौतिक विकास के लिए विद्यालय स्टाफ ने सामूहिक आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।

विद्यालय स्टाफ में अवधेश कुमार शर्मा, मुंशी लाल बैरवा, अजय कुमार सक्सेना और झमोली लाल मीणा के सहयोग से कुल 78 हजार रुपए की राशि एकत्रित कर विद्यालय को दान स्वरूप प्रदान की गई।

यह जनसहभागिता शिक्षा के प्रति उनकी सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी को दर्शाती है।

उक्त सहयोग राशि का चेक मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा कराने के लिए प्रधानाचार्य रेणु शर्मा द्वारा एडीपीसी समग्र शिक्षा दिनेश कुमार गुप्ता को सौंपा गया।

कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीना ने बताया कि इस 78 हजार रुपए की राशि पर राज्य सरकार द्वारा लगभग 1 लाख 17 हजार रुपए की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। इस प्रकार विद्यालय को कुल मिलाकर लगभग 1 लाख 95 हजार रुपए की राशि उपलब्ध होगी।

इस राशि का उपयोग विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था हेतु फर्नीचर क्रय करने सहित अन्य आवश्यक भौतिक विकास कार्यों में किया जाएगा, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सकेगा।

इस अवसर पर एपीडीसी कार्यालय से भगवान माली, चंद्र मोहन शर्मा, पुखराज गौड़, दीपक शर्मा, सोना बिड़ला तथा विद्यालय स्टाफ से राजेंद्र प्रसाद शर्मा सहित अनेक कार्मिक उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SawaiMadhopur #NaugaonSchool #EducationDevelopment #FutureKiUdaan #GovernmentScheme #SchoolDevelopment #RajasthanNews #ShikshaVikas