Categories लोड हो रही हैं...

नारोली चौड़ विद्यालय विकास हेतु 2 लाख का जनसहयोग

नारोली चौड़ विद्यालय के विकास हेतु ग्रामवासियों ने 2 लाख रुपये का जनसहयोग दिया। कुल 5 लाख की राशि से सुविधाएं और शैक्षणिक वातावरण सुधरेगा।

बृजेश त्रिवेदी13 May 2026
नारोली चौड़ विद्यालय विकास हेतु 2 लाख का जनसहयोग

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारौली चौड़ के भौतिक विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु ग्रामवासियों एवं भामाशाहों के सामूहिक जनसहयोग से 2 लाख रुपए की राशि दान स्वरूप प्राप्त हुई है। यह प्रेरणादायी सहयोग न केवल विद्यालय के विकास को नई गति देगा, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी एवं जनभागीदारी की उत्कृष्ट मिसाल भी प्रस्तुत करेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त सहयोग राशि का चैक विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा मीणा एवं ग्रामवासियों द्वारा मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा कराने हेतु सीईओ जिला परिषद गौरव बुडानिया तथा एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता की उपस्थिति में जिला कलक्टर काना राम को सौंपा गया।

एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच, सामाजिक सहभागिता एवं विद्यालयों के विकास को निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से विद्यालयों में आवश्यक संसाधनों का विस्तार संभव हो रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसहयोग से प्राप्त 2 लाख रुपए की राशि पर राज्य सरकार द्वारा लगभग 3 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रकार विद्यालय को कुल लगभग 5 लाख रुपए की राशि प्राप्त होगी। इस राशि का उपयोग विद्यालय भवन की मरम्मत, सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में किया जाएगा।

इस दौरान एपीसी राकेश कुमार, ग्रामवासी मनोहर लाल मीणा (प्रधानाचार्य), भरतलाल मीणा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।


News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#NaroliChaudh #SchoolDevelopment #FutureKiUdaan #EducationNews #RajasthanNews #PublicParticipation #BhamaShah #Trending