Categories लोड हो रही हैं...

नवरात्रि में नानोर गांव मां चामुंडा भव्य शोभायात्रा अद्भुत दृश्य

नवरात्रि पर नानोर गांव में मां चामुंडा की भव्य शोभायात्रा निकली, 21 फीट जलती चूल पर घोलड़ा चला, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

रमेश चंद्र शर्मा28 March 2026
नवरात्रि में नानोर गांव मां चामुंडा भव्य शोभायात्रा अद्भुत दृश्य

पंचायत समिति बकानी क्षेत्र के नानोर ग्राम पंचायत स्थित मां चामुंडा मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। यहां मां चामुंडा की भव्य शोभायात्रा पूरे गांव में धूमधाम से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

गांव के पटेल सुल्तान सिंह द्वारा एक दिन पूर्व ही सूचना दी गई थी, जिसके चलते आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी भक्तजन बड़ी संख्या में पहुंचे। शोभायात्रा के दौरान मां चामुंडा का घोलड़ा हाथ में खप्पर लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीं महिलाओं ने सिर पर गंगा कलश धारण कर धार्मिक माहौल को और भी भव्य बना दिया।

शोभायात्रा के उपरांत मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। इसके बाद सबसे अनोखा और रोमांचक दृश्य तब देखने को मिला जब मां चामुंडा का घोलड़ा 21 फीट लंबी जलती हुई चूल (अंगारों) पर नंगे पांव निकला। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

ग्रामवासी बालू सिंह सोंधिया के अनुसार, यह पहली बार हुआ है जब गांव में जलती हुई चूल पर देव रूपी आत्मा का इस प्रकार से निकलना देखा गया। यह आयोजन गांव की आस्था, श्रद्धा और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक बना।

पूरे गांव में धार्मिक माहौल बना रहा और अंत में श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Navratri #ChamundaMata #NanorVillage #RajasthanNews #ReligiousEvent #ShobhaYatra #Aastha #Bhakti #IndiaCulture #eNewsBharat

नवरात्रि में नानोर गांव मां चामुंडा भव्य शोभायात्रा अद्भुत दृश्य | eNews Bharat