Categories लोड हो रही हैं...

नलिनी फाउंडेशन ने विद्यालय विकास हेतु दस लाख रुपए दिए

नलिनी फाउंडेशन ने चौथ का बरवाड़ा विद्यालय विकास के लिए 10 लाख रुपए दिए, राज्यांश मिलाकर कुल 25 लाख रुपए विकास कार्यों पर खर्च होंगे।

बृजेश त्रिवेदी15 May 2026
नलिनी फाउंडेशन ने विद्यालय विकास हेतु दस लाख रुपए दिए

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान कर रही है। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा के भौतिक विकास के लिए नलिनी फाउंडेशन द्वारा 10 लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई है।

फाउंडेशन की यह प्रेरणादायक पहल शिक्षा के प्रति उनकी सकारात्मक सोच, सामाजिक सरोकार एवं जिम्मेदारी को दर्शाती है। उक्त सहयोग राशि का चैक मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा करने हेतु नलिनी फाउंडेशन के सचिव अजीम कुरेशी एवं प्रधानाचार्य मदन लाल मीणा द्वारा एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता की उपस्थिति में जिला कलक्टर काना राम को सौंपा गया।

एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में जनभागीदारी, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण विद्यालयों के भौतिक एवं शैक्षिक विकास को नई दिशा दे रही है। समाज और विद्यालयों के बीच बढ़ता सहयोग अब शिक्षा सुधार का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है।

कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के तहत जनसहयोग से प्राप्त 10 लाख रुपए की राशि पर राज्य सरकार द्वारा लगभग 15 लाख रुपए का अतिरिक्त राज्यांश भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रकार विद्यालय को कुल मिलाकर लगभग 25 लाख रुपए की राशि विकास कार्यों के लिए प्राप्त होगी।

उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए नवीन कक्षा-कक्ष निर्माण, विद्यालय भवन की मरम्मत, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा अन्य आवश्यक भौतिक विकास कार्यों पर किया जाएगा। इन कार्यों से विद्यालय का शैक्षिक वातावरण अधिक सुविधाजनक एवं आधुनिक बनेगा, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष भी नलिनी फाउंडेशन द्वारा लगभग 20 लाख रुपए की लागत से विभिन्न राजकीय विद्यालयों में आईसीटी लैब स्थापना, आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं अन्य भौतिक विकास कार्य करवाए गए थे। संस्था द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किया जा रहा यह सतत योगदान निश्चित रूप से ग्रामीण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#नलिनी_फाउंडेशन #विद्यालय_विकास #चौथ_का_बरवाड़ा #सवाईमाधोपुर #शिक्षा #ग्रामीण_शिक्षा #जनसहभागिता #स्कूल_विकास #राजस्थान #आईसीटी_लैब #trending #educationnews #rajasthannews #socialwork #breakingnews #eNewsBharat

नलिनी फाउंडेशन ने विद्यालय विकास हेतु दस लाख रुपए दिए | eNews Bharat