नागपुर के गोधनी में क्लोरीन गैस लीक से मची दहशत
नागपुर के गोधनी इलाके से देर रात ऐसी खबर सामने आई, जिसने अचानक पूरे इलाके में चिंता और अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात गोधनी इलाके में स्थित एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। देखते ही देखते आसपास के इलाके में क्लोरीन की तेज गंध फैलने लगी। लोगों को जब सांस लेने में परेशानी और बेचैनी महसूस हुई तो कई परिवार घबरा गए और मामले की जानकारी प्रशासन को दी गई।
जानकारी सामने आने के बाद प्रभावित लोगों को इलाज के लिए नागपुर के मेयो अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में ले जाया गया। हालांकि, अभी तक गैस से प्रभावित लोगों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं हुई है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
क्लोरीन टैंकर से गैस लीक होने की आशंका
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्लांट परिसर में रखे क्लोरीन टैंकर से गैस का रिसाव हुआ था। रात का समय होने के कारण शुरुआत में लोगों को समझ नहीं आया कि तेज गंध कहां से आ रही है। जैसे-जैसे गैस की गंध बढ़ी और लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, वैसे-वैसे इलाके में चिंता बढ़ती गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय यानी DISH की टीम मौके पर पहुंची। गैस रिसाव को नियंत्रित करने के लिए OCW की टीम ने भी बचाव अभियान में सहयोग किया। टीम के नितिन और किशोर ने SCBA उपकरण पहनकर प्लांट के अंदर पहुंचकर रिसाव को नियंत्रित करने में मदद की।
NMC का नहीं, ग्राम पंचायत का है प्लांट
इस घटना में एक अहम बात यह भी सामने आई है कि जिस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ, वह नागपुर महानगरपालिका यानी NMC का प्लांट नहीं है। यह प्लांट गोधनी ग्राम पंचायत के तहत संचालित होता है। हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था और गैस रिसाव के कारणों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
राहत की बात यह है कि बचाव टीमों की कार्रवाई के बाद



